जानिए काले नमक के फायदे और नुकसान

आपकी रसोई मे ऐसे कई सारे खाद्य पदार्थ मौजूद होते है जिनके अपने बहुत सारे औषधीय फायदे है और उन फ़ायदों से हम सभी अंजान है | आज हम बात कर रहे है काले नमक की | जिससे हम मे से बहुत सारे लोग खाते ही नहीं है तो वही कुछ लोग सिर्फ स्वाद के लिए खाते  है | और जिन लोगों को काले नमक के औषधि गुणों के बारे मे पता है तो उन लोगों को इसकी पूरी जानकारी नहीं है | इसका कब ,कितना ,और कैसे सेवन करना चाहिए | इस नमक के औषधि गुणों के बारे मे जानने के बाद आप सभी इसका सेवन करना चाहेंगे | क्युकी इसके औषधीय गुण ऐसे है जो की कई बीमारियों के जोखिम को कम करने मे सहायक होते है | और कुछ हद तक बीमारियों से निजात भी दिलाते है | हम आपको इस आर्टिकल मे इनके इसी औषधीय गुणों के बारे मे बतायेगे | जो की एक रिसर्च पर आधारित है |

 विषय सूची 

काला नमक क्या है ?

काला  नमक के प्रकार

काला नमक सेहत के लिए क्यू अच्छा है

काला नमक के फायदे

काला नमक का उपयोग

काला नमक के नुकसान

काला नमक एक विशेष प्रकार का रॉक साल्ट है, जिसका खनन कई स्थानों से किया जाता है। इसमें सोडियम क्लोराइड जैसे कई कंपाउंड होते हैं, जो इस नमक को रंग और सुगंध प्रदान करते हैं । इसे कई तरह से जाना जाता है, जैसे ब्लैक साल्ट, पिंक साल्ट व रॉक साल्ट आदि। हिमालय से प्राप्त किए जाने की वजह से इसे हिमालयन रॉक साल्ट भी कहा जाता है। ज्यादातर काला नमक का उपयोग दक्षिण एशिया में किया जाता है। आयरन और अन्य खनिजों की वजह से इसका रंग गुलाबी होता है। साथ ही यह कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकता है।

 कला नमक के प्रकार 

 

ब्लैक साल्ट के मुख्य रूप से तीन प्रकार होते हैं, जिनमें हिमालयन काला नमक, काला लावा नमक और रिचुअल काला नमक शामिल है। इसके बारे में हम नीचे विस्तार से बता रहे हैं।

  • हिमालयन काला नमक : इसे भारतीय काला नमक के नाम से भी जाना जाता है। यह हल्का भूरा और गुलाबी रंग का होता है, जो सुगंधित और स्वाद में तीखा होता है। इसे विशेष रूप से एशियाई और भारतीय व्यंजनों को पकाते समय इस्तेमाल किया जाता है।
  • काला लावा नमक : लावा नमक को हवाईयन काला नमक भी कह जा सकता है, क्योंकि इसका उत्पादन हवाई नामक जगह से होता है। यह गहरे काले रंग का होता है, जिसे आहार तैयार होने के बाद ऊपर छिड़का जाता है। इससे आहार का स्वाद और लजिज हो जाता है।
  • काला रिचुअल नमक : इस नमक को विच साल्ट भी कहा जाता है। यह राख, समुद्री नमक और कोयले का मिश्रण होता है। इसे खाने के लिए उपयोग नहीं किया जाता है।

चलिए, अब जानते हैं कि काला नमक सेहत के लिए क्यों अच्छा होता है।

काला नमक सेहत के लिए क्यों अच्छा है?

काला नमक कई आयुर्वेदिक और चिकित्सीय गुणों से भरपूर  होता है, जो स्वास्थ्य पर लाभकारी असर डाल सकता है। इसमें आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो सीने में जलन, सूजन और पेट फूलने की समस्या से निजात दिला सकता है। यह उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें सोडियम की कम मात्रा होती है। जिससे रक्तचाप बढ़ने का जोखिम कम हो सकता है। इसके अलावा, काला नमक युक्त आहार के नियमित रूप से सेवन करने पर आंखों की रोशनी में सुधार, पाचन में मदद और आंत को स्वस्थ रखा जा सकता है  इसलिए, ब्लैक साल्ट को सेहत के लिए अच्छा माना जा सकता ह

काला नमक के फायदे – Benefits of Black Salt in Hindi

कला नमक भोजन का स्वाद तो बढ़ता ही है इसके साथ ही साथ स्वास्थ्य के लिए बहुत  लाभदायक होता है |

 सीने की जलन को कम करता है   जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी की समस्या रहती है उनके लिए काले नमक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है |

वजन कम करने के लिए     एनसीबीआई की एक मेडिकल रिसर्च के मुताबिक आहार मे अधिक मात्रा मे सोडियम लेने से मोटापा बढ़ सकता है | और ऊपर हमने आपको बताया की काले नमक मे सामान्य नमक की तुलना मे सोडियम कम होता है |

मधुमेह के मरीजों के लिए    मधुमेह के मरीजों को चीनी को कम खाने के साथ ही साथ नमक भी कम खाने की सलाह दी जाती है क्युकी सामान्य नमक मे सोडियम जादा होता है | और काले नमक मे कम इसलिए काले नमक का सेवन करना चाहिए |

कब्ज और पेट फूलने मे राहत   एक मेडिकल रिसर्च मे बताया गया है की कब्ज के इलाज के लिए कई प्रकार के आयुर्वेदिक चूर्ण का इस्तेमाल किया जाता है जिसमे काला नमक मुख्य रूप से डाला जाता है | वही एक दूसरे शोध के अनुसार काला नमक मे लेकसेटिव गुण पाये जाते है जो पेट के गैस और अन्य समस्याओ से आराम दिलाते है |

रक्तचाप के लिए   काला नमक रक्तचाप को भी कंट्रोल करता है | सामान्य नमक मे सोडियम की मात्रा जादे होती है जिससे रक्तचाप बढ़ सकता है | वही अगर आप कला नमक का सेवन करते है तो इसमे सोडियम कम होता है |जिससे की रक्तचाप बढ़ने की संभवना कम हो जाती है |

मांसपेशियों के दर्द से राहत   इलेक्ट्रोलाइटस की कमी की वजह से मांसपेशियों मे दर्द हो सकता है | अगर हम बात करे काले नमक की तो इसमे काफी अच्छी मात्रा मे इलेक्ट्रोलाइटस पाये जाते है जो कुछ हद तक दर्द की समस्या को कम कर सकते है | इस लिहाज से भी काला नमक सामान्य नमक की तुलना मे अच्छा होता है |

बच्चों के लिए काले नमक के फायदे    एक शोध के अनुसार बच्चों के आहार मे सोडियम की मात्रा को कम करने की सलाह दी जाती है  | ताकि उन्हे ह्रदय सम्बधी जोखिमों से दूर रखा जा सके | ऐसे मे काला नमक का सेवन बच्चों के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है | क्युकी काले नमक मे टेबल साल्ट की तुलना मे कम नमक होता है | इससे बच्चे अधिक सोडियम से होने वाले नुकसान से बच सकते है | यह जानकारी एनसीबीआई की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है | सोडियम की कम मात्रा बच्चे के स्वास्थ के लिए लाभकारी हो सकती है हलाकी यह बात बच्चों की स्वास्थ पर भी निर्भर करता है की उनको कितनी  मात्रा मे सोडियम की जरूरत है |

पाचन शक्ति बढ़ाने मे कारगर    जिन लोगों की पाचन क्रिया कमजोर होती है उनके लिए काले नमक का सेवन काफी फायदेमंद होता है | काले नमक मे पाये जाने वाले पोषक तत्व कब्ज की समस्या से आराम दिलाते है |

 हार्ट के लिए फायदेमंद 

काला नमक और नींबू एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण में रहता है। पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने से आपके शरीर में खून का थक्का बनने से रोकने में फायदा मिलता है। इसका सेवन दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में बहुत फायदेमंद होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन से जुड़ी समस्याओं में भी नींबू के रस को काला नमक के साथ पानी में मिलाकर पीने से फायदा मिलता है। इसमें मौजूद गुण स्किन से जुड़ी परेशानियों के जोखिम को कम करने में फायदेमंद होते हैं।

शरीर का pH लेवल रहता है बैलेंस

शरीर का pH मान असंतुलित होने पर आपको कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। इसकी वजह से आपको स्किन से जुड़ी परेशानियां, एसिडिटी या पेट में गैस की समस्या और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नींबू के रस को काला नमक के साथ पानी में मिलाकर पीने से आपके शरीर का pH लेवल बैलेंस रहता है और इन समस्याओं का खतरा कम होता है।

काला नमक का उपयोग – How to Use Black Salt 

काला नमक का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है, जिसके बारे में कई लोगों को पता नहीं होता है। यहां हम इसे इस्तेमाल करने के कुछ रोचक तरीके बता रहे है

कैसे खाएं:

  • काले नमक को सामान्य नमक के स्थान पर सब्जी बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
  • इसे सलाद के ऊपर छिड़का जा सकता है।
  • नींबू पानी बनाने के लिए भी काला नमक का उपयोग किया जा सकता है।
  • दही वडा, भेल पुरी और पानी पुरी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • पुदीने की चटनी बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • चाट मसाला और पाव भाजी में भी काले नमक का उपयोग किया जा सकता है।

कब खाएं:

  • जैसे कि हमने जानकारी दी है कि काला नमक युक्त सब्जी का सेवन किया जा सकता है। ऐसे में इसका सेवन दोपहर या रात में कर सकते हैं।
  • सलाद पर काला नमक छिड़क कर दिन या रात के भोजन के साथ खा सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर कोई फिटनेस का शौकीन है, तो वो नाश्ते में फ्रूट सलाद पर काला नमक छिड़क कर सेवन कर सकता है।
  • शाम के नाश्ते  में काला नमक युक्त दही वडा और पाव भाजी का सेवन कर सकते हैं।
  • आप पराठे के साथ भी काला नमक ले सकते है |

कितना खाएं:

  • सामान्य नमक को दिनभर में 2,300 मिलीग्राम जिसमें 5 ग्राम सोडियम क्लोराइड ( करीब एक टी स्पून) देने की सलाह दी जाती है। इस हिसाब से काले नमक को भी इतने ही मात्रा में उपयोग कर सकते हैं। इतना नमक शरीर में आवश्यक खनिज प्रदान करने के लिए पर्याप्त है (10)। फिर भी सभी की आहार क्षमता एक जैसी नहीं होती है। इसलिए, अपने आहार में काले नमक की सही मात्रा के बारे में जानने के लिए आहार विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
  • नींबू और काला नमक का मिश्रण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण पेट और पाचन तंत्र के लिए रामबाण माना जाता है। लेकिन किसी भी बीमारी या समस्या में पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

काले नमक के नुकसान   जैसे की हम सभी जानते है की किसी भी चीज के अत्यधिक सेवन से नुकसान भी हो सकता है | काला नमक के भी अनको फायदे होते हुए भी उसके अधिक सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकता है

  • उच्च रक्तचाप
  • ह्रदय रोग
  • किडनी से जुड़ी समस्याएं
  • पथरी
  • स्ट्रोक
  • पेट का कैंसर
  • मतली और उल्टी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *